रोहित के स्पष्ट अंदाज को पसंद करते हैं प्रशंसक

मेलबर्न । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा जिस प्रकार से टीम के खिलाड़ियों को हौंसला बढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं उससे प्रशंसक भी प्रभावित रहते हैं। रोहित जिस प्रकार से स्पष्ट रुप से अपनी बात कहते हैं वह सभी को पसंद आती है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब विकेट नहीं गिरने पर रविंद्र जडेजा को रोहित शर्मा ने कहा कि आउट कौन करेगा। वहीं जडेजा ने जब अलग फील्ड जमाने को कहा तो कप्तान रोहित ने कहा कि उस तरह लंबी बाउंड्री है और ऐसे में हमें विकेट मिल सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर मुझे गेंद संभालनी पड़ सकती है। 

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने जमकर रन बनाए और फिर दूसरे सत्र में तीन विकेट मिले, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो रोहित जल्दी आउट हो गए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने दमदार शतक लगाया जबकि सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाये। 49 रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए। 


Subscribe to our Newsletter