नवरात्र के दूसरे दिन सोने और चांदी में ‎गिरावट

Oct 16, 2023

- सोना 59,000 रुपए और चांदी 71,000 पर 


नई ‎दिल्ली : देशभर में त्योहारी मौसम शुरू हो चुका है। सोमवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है और सोने की कीमतों में गिरावट आ गई है। इसके अलावा चांदी भी सस्ती हो गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 59,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है। वहीं चांदी का भाव 71,000 के करीब आ गया है। पिछले दिनों सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इजरायल-हमास वॉर की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को सोने का भाव 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 59198 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा चांदी का भाव 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 71,135 रुपए प्रति किलोग्राम है।

वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 55,410 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा मुंबई में 55,100 रुपए, कोलकाता में 55,100 रुपए, चेन्नई में 55,560 रुपए और बैंगलोर में 55,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। ‎विदेशी बाजारों सोने की कीमत एक महीने पहले के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद गिर रही है। इजरायल और फिलिस्तीनी हमले से बढ़ रही चिंताओं के बीच में सर्राफा बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

स्पॉट गोल्ड का भाव 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,921.69 डॉलर प्रति औंस पर है। अन्य मेटल की बात करें तो चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 22.62 डॉलर प्रति औंस पर है। इसके अलावा प्लैटिनम 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 879.19 डॉलर पर है। वहीं पैलेडियम 1,147.55 डॉलर पर है।

Subscribe to our Newsletter