सोना-चांदी के वायदा भाव में गिरावट, 61 हजार पर गोल्ड थमा
Nov 22, 2023
नई दिल्ली । सोने-चांदी की वायदा कीमतें थम गईं हैं। हालांकि दो दिन से तेजी आ रही थीं। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। आज सोने के वायदा भाव 61 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। जहां सोना 2000 डॉलर का स्तर पार करने के बाद आज इस स्तर से नीचे आ गया। सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 66 रुपये की गिरावट के साथ 61,159 रुपये के भाव पर खुला। समाचार लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 121 रुपये की गिरावट के साथ 61,104 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,159 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,070 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई में सोने के वायदा भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।
इसी तरह चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की गिरावट के साथ 73,149 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 186 रुपये की नरमी के साथ 73,118 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,150 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,024 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। कोमेक्स पर सोना 2000.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2001.60 डॉलर था। वहीं पर कोमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 23.79 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.86 डॉलर था।