भोपाल में सरकारी नौकरी का झांसा दे युवाओं से ऐंठे लाखों रुपये,स्पेलिंग मिस्टेक से खुली पोल फर्जी IPS गिरफ्तार:
Sep 01, 2026
भोपाल में फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को 2016 बैच का आईपीएस अधिकारी बताकर फर्जी नियुक्ति और जॉइनिंग लेटर देता था, लेकिन दस्तावेजों में स्पेलिंग की गलतियों से उसकी पोल खुल गई।
भोपाल में एमपी नगर पुलिस ने खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अपनी पहचान 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में बताता था और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से पैसे वसूलता था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईपीएस पहचान पत्र, नकली दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान झांसी निवासी ऋषि कुमार यादव के रूप में हुई है। वह
कभी खुद को आईपीएस अधिकारी बताता था तो कभी आयकर विभाग का जॉइंट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर या इंटेलिजेंस अधिकारी बताकर युवाओं को प्रभावित करता था। उसका निशाना मुख्य रूप से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र और नौकरी तलाशने वाले युवा थे।