यूरोपीय बैंक रूस से निकल जाएं या फिर प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें

-अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने  यूरोपीय बैंकों को दी चेतावनी

वॉशिंगटन,। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने रूस में काम कर रहे यूरोपीय बैंकों चेतावनी दी वे रूस से फौरन निकल जाएं। इटली में जी7 वित्त नेताओं के साथ एक बैठक में येलेन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका उन बैंकों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है जो रूस के युद्ध प्रयासों का समर्थन करने वाले लेनदेन को आसान बनाते हैं। 

येलेन ने रूसी परिचालनों में शामिल जोखिमों को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि जरुरी हुआ तो अमेरिका इन बैंकों पर प्रतिबंध लगा सकता है। उन्होंने ऑस्ट्रिया के रायफ़ेसेन बैंक इंटरनेशनल और इतालवी बैंक यूनी क्रेडिट को उनके पर्यवेक्षकों द्वारा दी गई सलाह का भी उल्लेख किया, जिसमें रूस में उनकी गतिविधियों के साथ अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया था। येलेन की बातों को ध्यान में रखते हुए यूरोपीय सेंट्रल बैंक के नीति निर्माता फैबियो पैनेटा ने इतालवी बैंकों को रूसी लेनदेन से बाहर निकलने की सलाह दी। रूस में सबसे बड़ा यूरोपीय ऋणदाता रायफ़ेसेन, जिसके बाद यूनिकैडिट है का उल्लेख इस संदर्भ में किया गया है।

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति जो  बाइडेन के प्रशासन ने ट्रेजरी को यूक्रेन में संघर्ष के जवाब में रूस और अन्य संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंधों की चोरी में मदद करने पर बैंकों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से अलग करने की शक्तियां प्रदान की हैं। इसके बाद ही येलेन ने रूस में यूरोपीय बैंकों से कहा कि वे रूस से निकल जाएं  या फिर उन पर लगने वाले प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें। येलेन ने इस बात पर भी जोर दिया कि रूस की अर्थव्यवस्था तेजी से युद्ध अर्थव्यवस्था बन रही है।



Subscribe to our Newsletter