इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज एटकिंसन को शामिल किया

बर्मिंघम । भारतीय टीम के खिलाफ एजबेस्ट के मैदान पर 336 रनों से मिली करारी हार से इंग्लैंड क्रिकेट में खलबली मच गयी है। ऐसे में हार के सदमे से उबरने का प्रयास कर रहे टीम प्रबंधन ने लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को शामिल कर लिया है। तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉडर्स में खेला जाएगा। एटकिंसन को शामिल करने से टीम की गेंदबाजी बेहतर होने की संभावना है। उनकी वापसी इसलिए भी जरुरी है क्योंकि तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर फिट नहीं हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश टंग भी लय में नहीं है। 

एटकिंसन की हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने के बाद वापसी हो रही है। एटकिंसन को यह चोट मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए लगी थी। एटकिंसन ने अब तक 12 टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी के साथ ही वह बल्लेबाजी भी करते हैं और उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में शतक भी दर्ज है। भारतीय टीम की दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गयी है। .

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल कर बढ़त ली थी पर भारतीय टीम ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों की जीत के साथ ही भारतीय टीम की विदेश में सबसे बड़ी जीत है।

तीसरे टेस्ट के लिए संभावित अंतिम ग्यारह : बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन , शोएब बशीर , जैकब बेथेल , हैरी ब्रूक , ब्रायडन कार्से , सैम कुक , जैक क्रॉली , बेन डकेट, जेमी ओवरटन , ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स। 


Subscribe to our Newsletter