यूरोप कप फुटबॉल के फाइनल में होगा इंग्लैंड और स्पेन का मुकाबला

डॉर्टमंड । इंग्लैंड की टीम नीदरलैंड को 2-1 से हराकर यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2024 के फाइनल में पहुंच गयी है। अब खिताबी मुकाबले में वह स्पेन से खेलेगी। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से विजयी गोल ओली वाटकिंस ने किया। हैरी केन की जगह आये वाटकिंस ने स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में गोल कर अपनी टीम को मुकाबले में आगे कर दिया। वहीं जूड बेलिंगघम ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया था। 

अतिरिक्तस समय में वॉटकिंस को कोल पामर से एक पास मिला और उन्होंने गोल करने में गलती नहीं की। वहीं इससे पहले जावी सिमंस ने नीदरलैंड्स को मैच के सातवें मिनट में ही 1-0 की बढ़त दिला दी थी। इसके 11 मिनट बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदल कर स्कोर बराबर किया। 

इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को अंतिम 16 के मुकाबले में हराया और स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की थी जिसके बाद से टीम कोई बड़ा मुकाबला नहीं जीत सकी है। वाटकिंस इससे पहले इस बार यूरो चैम्पियनशिप में डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे। स्पेन यूरो 2024 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम रही है। यह एकमात्र टीम है, जिसने अपने सभी मैच जीते हैं और 13 गोल किए हैं, जो यूरोपीय चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा गोल करने के स्पेनिश रिकॉर्ड के बराबर और फ्रांस के 1984 में बनाए गए रिकॉर्ड से एक गोल कम है। 


Subscribe to our Newsletter