भूमिपूजन और लोकार्पण में जुटीअगले सप्ताह कभी भी आचार संहिता, भाजपा पुराने कामों के

Oct 03, 2023

सभी हारे-जीते विधायकों से कहा-इसी सप्ताह करवा लें सभी काम

भोपाल । अगले सप्ताह कभी भी आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है। सरकारी तौर पर इसकी तैयारी चल रही है और राजनीतिक दल विशेषकर भाजपा के हारे-जीते विधायक अपने क्षेत्र में स्वीकृत कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण कराने में लगे हैं।

इसी सप्ताह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी होना है। सभी बीएलओ से कहा गया है कि मतदाता सूची का वेरिफिकेशन करने के बाद उसे जल्द जमा करवा दें। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही चुनाव की तारीख भी घोषित होने की संभावना है। अगर तारीख साथ में घोषित भी नहीं की जाती है तो अगले सप्ताह किसी भी दिन चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी। यानी आचार संहिता भी लग जाएगी। इसके पहले ही भाजपा के सभी हारे-जीते विधायक अपने-अपने क्षेत्र में लंबित कामों को पूरा करने और उनका लोकार्पण कराने में लगे हैं।

जो काम स्वीकृत हो गए हैं, उनका भूमिपूजन भी किया जा रहा है। फिलहाल पार्टी ने राऊ, एक नंबर और देपालपुर के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और वहां रोज कोई न कोई भूमिपूजन और लोकार्पण किए जा रहे हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री भी कई कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर चुके हैं। भाजपा संगठन की ओर से कहा गया है कि जनहित के बड़े कामों को विशेष प्राथमिकता देें, ताकि चुनाव में उसका फायदा लिया जा सके।



Subscribe to our Newsletter