बुजुर्ग महिला हुई धोखाधड़ी की शिकार
Dec 16, 2023
दो अज्ञात व्यक्तियों ने बुजुर्ग महिला के सोने का हार, कंगन किया पार
बिलासपुर । बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर में रहने वाली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला आज दोपहर करीब 1:30 बजे महाराणा प्रताप चौक से आटो के द्वारा नूतन चौक जाने के लिए बैठी थी,जिसके साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी उसी ऑटो में बैठ गए बुजुर्ग महिला ने सोने का हार और हाथ में कंगन पहने हुई थी जिसे अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा निकल लिया गया और महिला को वेयर हाउस रोड के पास ऑटो से उतर कर दूसरे आटो में बैठा दिया।बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही दोनो लोग रफूचक्कर हो गए जिसके बाद महिला ने इस बात की जानकारी परिवार वालो की दी उठाई गिरी की शिकार हुई महिला ने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात व्यक्तियो की तलाश में जुट गई है।