पेटीएम पर आरबीआई की सख्ती के बाद ईडी ने शुरु कर दी जांच
Feb 15, 2024
नई दिल्ली। पेटीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। पहले आरबीआई ने सख्ती की फिर,ईडी ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ईडी की तरफ से यह कदम रिजर्व बैंक द्वारा ‘गैर-अनुपालन’ का लेकर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई के बाद उठाया गया है। आरबीआई ने पेटीएम की कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक को जमा, क्रेडिट प्रॉडक्सट्स और इसके लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट समेत अपने ज्यादातर कारोबार 29 फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। पेटीएम ने से कहा, “हमने हमेशा आवश्यकताओं का कर्तव्यपूर्वक पालन किया है।” रिपोर्ट में जांच पर कोई और विवरण नहीं है।
पेटीएम या ईडी की तरफ से इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया। पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या पेटीएम और उसके बैंकिंग सहयोगी विदेशी फोरेक्स एक्सचेंज नियमों के उल्लंघन में शामिल थे या नहीं। हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म ने इन आरोपों से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक की कार्रवाई के बाद से पेटीएम ने अपने मार्केट वैल्यू का लगभग 55 प्रतिशत खो दिया है। बुधवार को कंपनी के शेयर करीब 10 प्रतिशत लुढ़क गए। पिछले एक महीने में पेटीएम का शेयर 51.45 प्रतिशत गिर चुका है। वहीं, बीते पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में 26.42 प्रतिशत की गिरावट आई है।