काठमांडू में फिर लगे 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके


काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में गुरूवार को भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। गौरतलब है कि नेपाल में पहले भी भूकंन आ चुका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके देर रात एक बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए जिसका केंद्र मकवानपुर जिले के चितलांग इलाके में था। भूकंप के झटके राजधानी काठमांडू के अलावा नुवकोट, धाडिंग, भक्तपुर, ललितपुर और मकवानपुर जिलों में भी महसूस किए गए हैं।




Subscribe to our Newsletter