अचानक आई बारिश की वजह से कृषि उपज मंडी में किसान हो रहे परेशान

Dec 28, 2022

मंडी सचिव ने नीलामी का इंतजार कर रहे हैं किसानों के लिए भोजन चाय आदि के इंतजाम करने की कही बात

विदिशा : पिछले 2 दिनों के दौरान अचानक शुरू हुई बारिश की वजह से चारों तरफ परेशानी देखने को मिली। कृषि उपज मंडी में अपनी फसल लेकर गए किसानों को तब परेशानी और बढ़ गई जब आज व्यापारियों द्वारा नीलामी कार्य नहीं किया गया। मंडी सचिव ने बताया कि व्यापारियों द्वारा कल बड़ी मात्रा में धान की खरीदी की गई थी, जिसे सुरक्षित रखने के लिए वे प्रयासरत रहे। इसी के चलते उन्होंने आज नीलामी कार्य नहीं किए, लेकिन कई किसान जो अपने नीलामी का इंतजार कर रहे थे उन्हें परेशानी हुई है, वह भी अपने धान बचाने के लिए कोशिश कर रहे थे। वे नीलामी न होने से भोजन आदि के लिए भी परेशान रहे। मंडी सचिव कमल बगबैया ने बताया कि किसानों की भोजन आदि चाय आदि की व्यवस्था की जा रही है।

विदिशा में 16 मिमी बारिश दर्ज

भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई अचानक बारिश बुधवार तक जारी रही। सुबह 8 बजे तक विदिशा तहसील में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि दोपहर तक लगातार होती रही बूंदाबांदी से 203 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई। जिले की सात तहसीलों में इस दौरान बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश विदिशा में ही देखी गई। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार आगामी दो से तीन दिन ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
इस बारिश से कुछ ही किसानों का होगा फायदा

वहीं मोटे तौर पर इस बारिश से खेती के लिए फायदा होने की संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन इससे ज्यादा फायदा किसानों को नहीं होता दिख रहा। किसानों ने बताया कि जिन लोगों ने एक से डेढ़ महीने पहले फसल की बोवनी कर ली थी, उन्हें ही इससे फायदा होगा। जिन्होंने हाल ही में फसल की बोवनी की है, उन्हें कोई लाभ नहीं होगा। उन्हें लगभग एक से डेढ़ महीने बाद पानी की जरूरत होगी। कुछ दिनों में मावट गिरने की भी संभावना व्यक्त करते हुए हाल ही में हुई बोवनी वाली फसलों को नुकसान की आशंका भी जाहिर की गई है।

Subscribe to our Newsletter