किसान आंदोलन के चलते जगह-जगह लग रहा जाम

Feb 21, 2024

फरीदाबाद/नई दिल्ली। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गाजीपुर चिल्ला और भोपुरा बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। कई जगहों पर बैरिकेडिंग और किसानों के जमावड़े से जाम की स्थिति बन गई है। 

गाजीपुर, चिल्ला और भोपुरा बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। फिलहाल अभी जाम की स्थिति नहीं है। वहीं नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की दिल्ली से लगी सीमाओं पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं कई जगहों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है। किसानों के दिल्ली कोच को लेकर दिल्ली पुलिस ने रजोकरी बार्डर पर बेरिकेडिंग से वाहनों की रफ्तार कम होने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सिरहौल बार्डर से दिल्ली बार्डर में प्रवेश करने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस भी सतर्क नजर आई बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है वाहन चालकों के आई कार्ड देखकर ही वाहनों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

गाजियाबाद के किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सीमाओं पर हाई अलर्ट है। यूपी गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की अप डाउन लेन पूरी तरह से बंद कर दी गई है। कंक्रीट की दीवार खड़ी कर दी गई है। खाली हिस्सों में गहरी खाई खोद दी गई है। फ्लाईओवर के ऊपर भी बैरिकेडिंग है। वाहनों को एक-एक लेन से दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी है। राष्ट्रीय राजमार्ग नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की दिल्ली जाने वाली लेन पर फ्लाईओवर के ऊपर वाहन रेंग रहे हैं। महाराजपुर, ज्ञानी बार्डर और भोपुरा पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। नोएडा के अधिकांश किसान संगठन दिल्ली कूच करने के लिए एक मंच पर आ गए हैं। किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को किसानों को मनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री की अगुआई में एक बैठक की गई थी।

किसानों के दिल्ली कुछ करने की घोषणा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस गांव मोहना में धरने पर बैठे किसानों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। तिगांव के एसीपी राजेश लोहान पूरे पुलिस बल के साथ मौजपुर टोल प्लाजा पर तैनात रहेंगे। मौके पर मोहना तहसील के नायब तहसीलदार ओम दत्त शर्मा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। यदि किसानों ने कोई कदम उठाया तो मौके पर एसडीएम त्रिलोक चंद पहुंचेंगे।


Subscribe to our Newsletter