
रोज पिएं सब्जियों का जूस, खुद को रखें तरोताजा और एनर्जेटिक
Dec 24, 2024
-विटामिन और मिनरल्स से है भरपूर, शरीर और ब्रेन को मिलती है ताकत
लंदन । सब्जियों का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में वेजिटेबल जूस के फायदे दो गुना बढ़ जाते हैं। ज्यादातर लोग सीधे सब्ज़ी खाना पसंद नहीं करते, ऐसे में वह सब्जियों के जूस के जरिये विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति कर सकते हैं। वेजिटेबल्स में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर और ब्रेन को ताकत देते हैं। वेजिटेबल जूस कच्ची सब्जियों से बनता है इसलिए यह शरीर को टॉक्सिन को मुक्त करता है।
रोज सब्जियों के जूस का सेवन करके ना सिर्फ आप खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक रख सकते हैं बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की बात हो या पोषक तत्वों की प्राप्ति की। सब्जियों के जूस के सेवन से आसानी से संभव हो जाता है। वेजिटेबल मिक्स जूस आंतों को साफ करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
चुकंदर में कई ताकतवर तत्व होते हैं। इसमें विटामिन, खनिज, कैल्शियम भरपूर पाए जाते हैं। इसे विटामिन बी12 का पावरहाउस माना जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने, एनीमिया दूर करने और ब्लड प्रेशर कम करने में चुकंदर का जूस फायदेमंद होता है।
पालक हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे पौष्टिक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके अलावा आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और पोटैशियम का भी सोर्स होता है। पालक का जूस या सूप विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकता है।
गाजर का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12 खूब पाया जाता है। कई विटामिन और मिनरल से भरपूर यह जूस सेहत के लिए टॉनिक से कम नहीं होता है। गर्मियों में खीरे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसका जूस भी बेहद फायदेमंद होता है। खीरे का जूस विटामिन ए, विटामिन के, फाइबर और प्रोटीन के अलावा विटामिन बी12 की कमी को पूरा करता है।
गेहूं के ज्वारे का जूस भी विटामिन बी12 की कमी पूरी करने में बेहद फायदेमंद है। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। लौकी, पालक, आंवला और अदरक के जूस में एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।
गाजर और चुकंदर के मिक्स जूस से आयरन, विटामिन सी और विटामिन मिल जाता है। इस जूस के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ब्रोकली का जूस पीने से स्ट्रेस दूर होता है। ब्रोकली के जूस में मौजूद विटामिन बी9 दिमाग को सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है। ब्रोकली के जूस में मौजूद सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।