रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान होंगे डॉ आर एन सिंह
Jan 03, 2024
अयोध्या । रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। कहा जा रहा था, कि यजमान को सपत्नीक पूजा पाठ और अनुष्ठान में भाग लेना होता है। पहले मुख्य यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सामने आ रहा था। कई धर्माचार्य द्वारा विरोध होने के बाद अब विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि नारायण सिंह को मुख्य यजमान की भूमिका दी गई है। वह 14 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे। 22 जनवरी तक वह सभी धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान की भूमिका में पूजा पाठ और अनुष्ठान करेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी होगी।
भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सरयू में 16 जनवरी को सरयू नदी के पूजन से कार्यक्रम का आरंभ होगा। जो 22 जनवरी तक चलेगा। मुख्य यजमान की भूमिका बदल जाने से जो विवाद धर्माचार्य द्वारा उत्पन्न किया गया था। अब इसका समापन हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र नारायण सिंह ही मुख्य यजमान होंगे।