वैकल्पिक चिकित्सक संघ की कोर कमेटी के सदस्य मनोनित हुवे डॉक्टर अब्बासी

वैकल्पिक चिकित्सक संघ की कोर कमेटी के सदस्य मनोनित हुवे डॉक्टर अब्बासी

बुरहानपुर । वैकल्पिक चिकित्सक संघ म.प्र के संगठन को निष्पक्ष रूप से विस्तारित एवं प्रचारित व् प्रसारित एवम मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अहम भूमिका निभाने के लिए कोर कमेटी गठित की गई वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु सिंह ने संगठन महामंत्री डा दीपक परसिया की अनुशंसा पर डा इकबाल अब्बासी को वैकल्पिक चिकित्सक संघ मप्र की कोर कमेटी का सदस्य मनोनित किया है डॉ अभिमन्यु सिंह, डा दीपक परसिया का आभार व्यक्त कर डॉ इक़बाल अब्बासी को  डॉ अनिल चौधरी, डॉ इक़बाल गोरी, डॉ साजिद खान डॉ कमलजीत सिंह होरा डॉ खालिद खान अफरीदी डॉ अशफ़ाक हुसैन डॉ अफ़सर पालवाला डॉ अशोक कुमार सिंह ने डॉ इक़बाल अब्बासी को बधाई दी ज्ञात हो की मध्य प्रदेश में प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाता है जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होने के चलते लोगों में अनेक बीमारियों के लिए उपचार कराने की रुचि बड़ी है इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश वैकल्पिक चिकित्सा संगठन के द्वारा अपने कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए नए सदस्यों का मनोनयन किया गया है इसी के चलते इंदौर के डॉक्टर इक़बाल अब्बासी को कोर कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देकर संगठन को मजबूत करेंगे।



Subscribe to our Newsletter