थैला छाप डॉक्टर ने घर में किया ऑपरेशन, महिला की मौत

Aug 18, 2023


रीवा । रीवा जिले से नवगठित मऊगंज जिले में एक थैला छाप डॉक्टर ने, महिला की जान ले ली। डॉक्टर ने घर में ही बीमार महिला का ऑपरेशन कर दिया। अत्यधिक रक्त बह जाने के कारण घर पर ही महिला की मौत हो गई। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला की बच्चेदानी और अतड़ियों को बाहर निकाल लिया था। जिसके कारण तेजी से खून बहा और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह डॉक्टर पिछले कई वर्षों से गांव में क्लीनिक चला रहा था।

 घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी डॉक्टर रामकरण मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास डॉक्टरी प्रमाण पत्र का कोई दस्तावेज नहीं मिला।




Subscribe to our Newsletter