दीवाली और छठ पूजा के कारण ट्रेन में सीटें फुल, विमानों का किराया तीन गुना पहुंचा

 देश में पर्व-त्यौहार शुरू होते ही यूपी, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों और विमानों के किराए में बढ़ोतरी शुरू होती है। खासकर, पटना, लखनऊ, गोरखपुर, देवघर, दरभंगा और वाराणसी जाने के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं है,तब विमानों के किराये आसमान छूने लगे हैं। बता दें कि इनदिनों पूर्वी यूपी या बिहार जाने वाली लंबी दूरी की किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। जिस किसी ट्रेन में टिकट उपलब्ध भी है, तब वहां वेटिंग लिस्ट बहुंत लंबी है। इसके बाद दीपावली और छठ पर जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। इस बार दशहरा, दीपावली और छठ से पहले ही ट्रेनों के साथ-साथ हवाई किराया भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

बता दें कि जैसे-जैसे दिवाली और दशहरा का समय करीब आ रहा है, किराया बढ़ता चला जा रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें न मिलने के कारण दिवाली और छठ के आसपास लोग विमान से जाना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार विमान किराया में भी जबरदस्त उछाल आ गया है। सबसे ज्यादा असर दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, दिल्ली-रांची रूटों पर देखा जा रहा है। इन रूटों पर हवाई किराया आम दिनों की तुलना में तकरीबन तीन गुना महंगा हो गया है। 

बता दें कि दिल्ली से पटना के बीच 22 अक्तूबर को इंडिगो का किराया लगभग 13 हजार के आस-पास पहुंच गया है। वहीं, विस्तारा, एयर इंडिया का किराया भी तकरीबन 13 हजार के आसपास ही है।बता दें कि इस रूट्स पर आम दिन किराया 5 हजार के आसपास रहता है। अगर बात 23 अक्टूबर की करें, तब इस दिन इंडिगो की शाम 6.15 की फ्लाइट का किराया 15 हजार के आसपास पहुंच चुका है। जैसे-जैसे दिवाली और छठ और नजदीक आएगा किराया बढ़ता ही चला जाएगा। 

इस तरह दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट के लिए भी आपको 13000 से 15000 तक किराया देना पड़ेगा। यही हाल रांची, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और देवघर के उड़ानों के लिए भी है। बता दें कि 24 अक्तूबर को दीपावली है और इसके छह दिन बाद छठ का पहला अर्घ्य है। इसके बाद टिकटों की मांग बढ़ने से किराये में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। गौरतलब है कि विमान किराया में तेजी का असर सबसे ज्यादा दिल्ली-पटना रूट पर देखा जा रहा है।

Subscribe to our Newsletter