शिक्षक वर्ग-2 और 3 के धरने में पहुंचे दिग्विजय:प्रदर्शनकारियों ने कल रोका था केंद्रीय मंत्री शिवराज और मुख्यमंत्री का काफिला

Sep 05, 2026

भोपाल  न्यूज़

शिक्षक वर्ग-एक, दो और तीन के उम्मीदवारों द्वारा 15 दिनों से की जा रही भूख हड़ताल और प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। इन अभ्यर्थियों द्वारा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जन्माष्टमी पर रोके जाने के अगले दिन यानी आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इनके प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं।

वे पहले भी इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे और उन्होंने इन अभ्यर्थियों की मांग उचित बताते हुए प्रदर्शन में दोबारा शामिल होने की बात कही थी।

प्रदेश के शिक्षक वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में स्थित नीलम पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांगों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज शिक्षक दिवस के दिन अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठने पहुंचे।

तीन साल से कर रहे संघर्ष, 5819 पदों पर काउंसलिंग का इंतजार

नीलम पार्क में आंदोलन कर रहे वर्ग-1 यन परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले तीन साल से पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में 8720 पद स्वीकृत और विज्ञापित किए गए थे, लेकिन पहली काउंसलिंग में केवल 2901 पदों पर नियुक्तियां हुईं। इससे 5819 पद अब भी खाली हैं या उन पर काउंसलिंग नहीं कराई गई है।

Subscribe to our Newsletter