अवैध टैंकर से खेतों तक पहुंचाकर बेच रहे डीजल
Sep 29, 2023
डीजल टैंकर पकडाया, कच्चे बिल पर खेत में दे रहा था डिलेवरी
भोपाल । किसानों की जरुरत का फायदा उठाते हुए कुछ लोग अवैध टैंकर से खेतों-खेत पहुंचकर डीजल बेचने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस ने टैंकर क्रमांक एमपी 04 जीबी 4252 को मुगालिया हाट ग्राम में डीजल तस्करी करते दबोचा। यह टैंकर अवैध तरीके से डीजल बेच रहा था जिसकी सही बिल भी नहीं दिया जा रहा था।
टैंकर चालक और हेल्पर से डीजल बेचने के बारे में पुलिस ने पूछा कि आप यह कहां से लेकर आये और किसके लिए लाये हो तो टैंकर चालक गोलमोल जवाब देने लगा इस पर टैंकर को परवलिया थाने पर ले जाकर खड़ा करवाया गया है जिसकी फ़ूड विभाग के अधिकारियों से जांच करवाई जाएगी। टैंकर चालक के पास पर्ची थी जिस पर न तो किसान का नाम लिख रहे थे न ही कार्बन कोपी लगाकर एक रसीद अपने पास रख रहे थे जो पर्ची दे रहे थे उसमे सिर्फ डीजल की मात्रा और कीमत लिख कर पैसे समेत रहे थे |सीहोर से डीजल लेकर भोपाल जिले में आना और यहाँ के हार्वेस्टर वालों को सप्लाई देने में स्थानीय टेंकर वालों का नुकसान है मुगालिया हाट के तीन किलोमीटर एरिया में करीबन तीन डीजल पेट्रोल टेंक लगा रखे है।
बाहर से टेंकर आकर डायरेक्ट व्यवसाय करना समझ से परे है। खबर लिखे जाने तक परवलिया थाने पर जांच के लिए फ़ूड अधिकारी नहीं पहुंचे थे | इस बारे में परवलिया सड़क थाना प्रभारी रचना मिश्रा का कहना है कि हमने टेंकर को थाने पर खड़ा करवा लिया है अभी वो डीजल कहां से लेकर आया है इसकी कोई जानकारी नहीं है फ़ूड विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है वो ही सत्यता का पता लगाएंगे।