उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ब्रह्मकुमारीज संस्था की क्षेत्रीय निदेशक स्वर्गीय अवधेश दीदी को दी श्रद्धांजलि

Sep 20, 2025

भोपाल,      उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ब्रह्मकुमारीज संस्था भोपाल में भोपाल जोन की क्षेत्रीय निदेशक राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी स्वर्गीय अवधेश दीदी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि अवधेश दीदी जी का संपूर्ण जीवन समाज में आध्यात्मिक चेतना के विस्तार, नैतिक मूल्यों की स्थापना और मानवीय संवेदनाओं के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने आध्यात्मिक साधना और लोकसेवा को जीवन का आधार बनाकर अनगिनत लोगों को सकारात्मक दिशा प्रदान की।

 उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिव्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने और उनके अनुयायियों को सेवा और साधना के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Subscribe to our Newsletter