रुपए की ‎गिरावट से बढ़ेगी महंगाई

Aug 19, 2023


नई दिल्ली । डॉलर की तुलना में रुपए का लुढ़कना जारी है। यह लगातार दूसरे दिन एक पैसे की गिरावट के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर 83.10 पर बंद हुआ। इस गिरावट से जहां महंगाई बढ़ेगी, वहीं विदेशों में पढ़ाई भी महंगी होगी। विश्लेषकों के मुताबिक ग्राहकों को कुछ उत्पादों पर ज्यादा खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, क्योंकि रुपए की गिरावट से आयात महंगा हो जाएगा। आयातित वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ती लागत से रुपए में गिरावट से महंगाई पर दबाव पड़ता है।

आयातित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से कंपनियों को ग्राहकों पर बढ़ोतरी का बोझ डालने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह एक साल में पहली बार हुआ है जब इतने लंबे समय तक डॉलर तेजी में रहा है।



Subscribe to our Newsletter