आईपीएल में गुजरात पर बड़ी जीत के बाद दिल्ली छठे स्थान पर पहुंची

गुजरात सावतें नंबर पर फिसली , ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन ने रोहित को पीछे छोड़ा 

नई दिल्ली । आईपीएल 2024 के एक अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम केवल 89 रन पर ही आउट हो गयी। इसके बाद जीत के लिए मिले 90 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने चार विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से जेक फ्रेजर मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। दिल्ली की इस बड़ी जीत के बाद अंक तालिका में भी बदलाव आया है और अंक तालिका में दिल्ली दो पायदान ऊपर आकर छठे स्थान पर पहुंच गई है जबकि दूसरी ओर गुजरात टाइटंस दो पायदान नीचे आकर सातवें नंबर पर फिसल गई है। यह गुजरात टाइटंस की की सात मैचों में चौथी हार है। राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। कोलकाता नाइटराइडर्स 8, चेन्नई सुपरकिंग्स 8, सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंक लेकर दूसरे तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। इन टीमों के औसत में अंतर से रेटिंग प्रभावित हुई है।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। उसके 7 मैच से सिर्फ 2 अंक है। 

दिल्ली और गुजरात के मुकाबले के बाद सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप की रेस में भी बदलाव हुआ है। विराट कोहली 361 रन बनाकर इस रेस में पहले नंबर पर बने हुए हैं। रियान पराग 318 रन बनाकर दूसरे, सुनील नरेन 276 के साथ तीसरे और संजू सैमसन 276 के साथ ही चौथे नंबर पर बरकरार हैं पर शुभमन गिल 263 रन बनारकर रोहित शर्मा 261 से आगे निकल गए हैं। शुभमन पांचवें और रोहित छठे नंबर पर हैं।

इसके अलावा सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की रेस में भी बदलाव आया है।  दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद ने पंजाब किंग्स के को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर कब्जा कर लिया है। खलील अहमद ने गुजरात के खिलाफ एक विकेट लिया। इस तरह अब पर्पल कैप की रेस में उनके कुल 10 विकेट हो गए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह, पैट कमिंस, कैगिसो रबाडा, कोएत्जी 9-9 विकेट लेकर संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं.युजवेंद्र चहल 12 विकेट लेकर इस रेस में पहले नंबर पर बने हुए हैं। जसप्रीत बुमराह (10) मुस्तफिजुर रहमान (10) क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।


Subscribe to our Newsletter