ब्राजील में भारी बारिश से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 100 के पार, कई लोग बेघर
May 09, 2024
साओ पाउलो,। दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश से आई बाढ़ में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और करीब एक लाख घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। एक सप्ताह में रियो ग्रांडे डो सुल में पांच महीने के बराबर की बारिश हुई, जिससे भयानक बाढ़ आ गई। कई लोग बेघर हो गए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में उफनती नदियों और बाढ़ से करीब 1.45 मिलियन लोग बुरी तरह रप्रभावित हुए हैं और करीब दो लाख लोग अपने घरों से पलायन कर गए हैं। एजेंसी के आंकड़ों के आधार पर, 29 अप्रैल से रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में खराब मौसम का दौर शुरू हुआ था जिसमें 99,800 घर या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो हुए हैं।
अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे राज्य के 497 शहरों में से 414 शहर तूफान से प्रभावित हुए हैं और यहां आपात स्थिति की घोषणा की गई है। बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कृषि, पशुधन, उद्योग, वाणिज्य और सेवाओं को 4.6 बिलियन रियल (करीब 904 मिलियन डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम युद्घस्तर पर जारी है।