मुंबई में चिकन प्लेट में मिला था मरा हुआ चूहा, एक्शन मोड में सरकार


मुंबई, । तीन दिन पहले मुंबई के बांद्रा में स्थित एक ढाबे में चिकन प्लेट में मरा हुआ चूहा मिला था. इस संबंध में बांद्रा पुलिस ने ढाबा मैनेजर, शेफ और चिकन सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बीच अब महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में कदम उठाया है और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मुंबई के होटलों में जांच शुरू कर दिया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि “तीन-चार दिन पहले हमारे विभाग को शिकायत मिली कि खाने में चूहा मिला है. उस नजरिए से सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रत्येक अधिकारी को अपने क्षेत्र में पांच रेस्तरां की जांच करने का आदेश दिया गया है।

साथ ही, उस रेस्तरां के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जहां भोजन में चूहा पाया गया था”. मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि किस होटल पर छापा मारा जाए, वहां से नमूने लेकर लैब में भेज दिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई गंभीर अपराध हुआ तो उन्हें सजा दी जाएगी. मंत्री अत्राम ने यह भी कहा कि जब से मैं मंत्री बना हूं तब से इस अभियान से लगभग 100 करोड़ की आय प्राप्त हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो संबंधित होटलों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि बांद्रा में स्थित एक ढाबे में खाने के दौरान शिकायतकर्ता अनुराग सिंह (40) ने चिकन प्लेट में मरा हुआ चूहा देखा। जब उन्होंने ढाबे के मैनेजर विवियन अल्बर्ट शिक्केराश (40) से पूछा तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। आख़िरकार सिंह ने इस मामले में बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. तदनुसार, पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ उसके भोजन में मरे हुए चूहे देकर उसकी जान खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में ढाबे के मैनेजर और कुक को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में जमानत मिल गई.



Subscribe to our Newsletter