सुपर जाएंट्स पर जीत के बाद भी अंतिम स्थान पर है सीएसके

लखनऊ । महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी संभालने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने यहां हुए मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। इस प्रकार सीएसके को पांच हार के बाद एक जीत मिली है हालांकि इसके बाद भी टीम को कुछ फायदा नहीं हुआ और वह अंक तालिका में अंतिम स्थान पर ही बनी हुई है। इस सत्र में अब तक हुए सात मैचों में ये सीएसके की दूसरी जीत है। इससे सीएसके के अब 4 अंक है हो गये हैं। सीएसके के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के भी इतने ही अंक हैं पर उनका नेट रनरेट सीएसके से अधिक है। इसलिए वे उससे आगे बनी हुई हैं। सीएसके का नेट रन रेट जीत के बाद भी -1.276 का है जो अन्य सभी 9 टीमों से कम है। 

वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 मैचों में तीसरी हार मिली है पर इसके बाद भी नेट रन रेट के चलते टीम शीर्ष -4 में बनी हुई है। लखनऊ के 8 अंक है और उनका नेट रन रेट +0.086 का है।

आईपीएल अंक तालिका 

टीम मैच खेले जीत हार अंक नेट रन रेट


गुजरात टाइटंस 6 4 2 8 +1.081

दिल्ली कैपिटल्स 5 4 1 8 +0.899

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 8 +0.672

लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 +0.086

कोलकाता नाइट राइडर्स 6 3 3 6 +0.803

पंजाब किंग्स 5 3 2 6 +0.065

मुंबई इंडियंस 6 2 4 4 +0.104

राजस्थान रॉयल्स 5 2 4 4 -0.838

सनराइजर्स हैदराबाद 6 2 4 4 -1.245

चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -1.276


Subscribe to our Newsletter