यूएई से बढ़ेगा कच्चे तेल का आयात

Dec 11, 2023

मुंबई । लंबे अरसे तक यूएई भारत को कच्चे तेल का प्रमुख आयातक रहा है लेकिन रूस से कच्चे तेल का अत्यधिक आयात होने के कारण यूएई से खेप में तेजी से गिरावट आई। आने वाले महीनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत को कच्चे तेल का आयात बढ़ने का अनुमान है। दुबई में हुई कॉप 28 शिखर सम्मेलन के इतर इस विषय पर चर्चा हुई है।

यह जानकारी सूत्रों ने दी है। इस शिखर सम्मेलन में अधिकारियों के अलावा भारत की तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष 24 के पहले छह महीनों में भारत ने यूएई से 3.2 अरब डॉलर का कच्चा तेल आयात किया था जबकि बीते साल इसी अवधि में 9.35 अरब डॉलर का कच्चा तेल आयात किया था। इससे भारत के कच्चे तेल प्राप्त करने के शीर्ष 10 स्रोतों में यूएई से कच्चे तेल के आयात में सर्वाधिक 65 फीसदी की गिरावट आई।


Subscribe to our Newsletter