कच्चा तेल महंगा, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Oct 16, 2023

- ब्रेंट क्रूड वायदा 4.89 डॉलर चढ़कर 90.89 डॉलर प्रति बैरल  

नई दिल्ली । वै‎श्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 5.8 फीसदी उछलकर 3 अप्रैल के बाद सबसे अच्छे दिन के लिए 87.7 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दिसंबर समाप्ति के साथ अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 4.89 डॉलर चढ़कर 90.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस सप्ताह डब्ल्यूटीआई क्रूड में 4 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई, जो 1 सितंबर के बाद से इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है।

हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों  में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन पंजाब में पेट्रोल 55 पैसे और डीजल 54 पैसे महंगा हो गया है। वहीं राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 37 और डीजल के दाम में 34 पैसे इजाफा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए लीटर और डीजल का भाव 89.62 रुपए पर ही स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर,  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपए और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर, गाजियाबाद में 96.26 रुपए और डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 96.35 रुपए और डीजल 89.55 रुपए प्रति लीटर,  पटना में पेट्रोल 107.54 रुपए और डीजल 94.32 रुपए प्रति लीटर, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर है।



Subscribe to our Newsletter