तीन साल से फरार वारंटी सहित दो वाहन चोरो को क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Sep 21, 2023

भोपालराजधानी की क्राइम ब्रांच टीम इन दिनो पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। आये दिन ड्रग तस्करो, गुंडे बदमाशो को दबोचकर सलाखो के पीछे पहुचा रही क्राइम ब्रांच टीम ने दो वाहन चोरो को वाहन सहित गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को भी दबोचा है। आरोपी अन्य जिलो से वाहन चोरी कर उन्हें भोपाल लाकर सस्ते दामों में खपाता था। वहीं पुलिस की पकड़ में कालापीपल का रहने वाला ऐसा आरोपी भी आया है, जिसने परिचित के दो पहिया वाहन पर ही हाथ साफ कर दिया था, और उसे बेचने के लिये भोपाल आया था। अति पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गुफरान अली पिता इमरान अली (45) निवासी पुराना पुल के पास भदभदा अपने घर आया हुआ है।

खबर मिलते ही टीम ने उसके मकान पर दबिश देते हुए फरार वारंटी गुफरान को पकड़ लिया। अफसरो ने बताया की आरोपी को साल 2020 में थाना क्राइम ब्रांच टीम ने ही हथियारो सहित उसके साथियो शफीक खान उर्फ शप्पू, राहुल बैरागी और हाजी कुरैशी के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी गुफरान बीते तीन सालो से पेशी पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। जिसके बाद अदालत से आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी पेशे से मेहनत-मजदूरी का काम करता है, उसके खिलाफ थाना कमला नगर में मामले दर्ज है।

* कालापीपल से परिचित की बाइक चुराकर बेचने आया था भोपाल

दूसरे मामले में शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी बताया की क्राइम ब्रांच टीम ने मुखविर से मिली सूचना पर इकबाल मैदान के पास से सस्ते दामो में बाइक बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसकी पहचान कमलेश कुशवाह पिता गैंदालाल कुशवाह निवासी ग्राम दोराहा कुशवाह मोहल्ला जिला सिहोर के रुप में हुई। पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करते हुए उसके पास मौजूद बाइक को खुद की बताता रहा। संदेह के आधार पर जब टीम ने बाइक के रजिस्ट्रैशन नबंर के अधार पर व्हीडीपी पोर्टल पर चैक किया तब पता चला कि बाइक मुकेश मालवीय पिता शोभा राम मालवीय निवासी ग्राम धावला हुसैनपुर थाना कालापीपल जिला शाजापुर के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिसिया अंदाज में की गई पूछाताछ में सदेंही कमलेश ने खुलासा किया कि उसने यह बाइक थाना कालापीपल क्षेत्र से चुराई थी, और वाहन मालिक उसका परिचित है। इसे बेचने के लिये ही वह भोपाल आकर ग्राहक तलाश रहा था। आरोपी मजदूरी करता है, जिसका अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आगे की कार्यवही के लिये आरोपी एवं बाइक थाना कालापीपल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

* घंटो चोरी के वाहन पर नजर रखी, तब पकड़ में आया आरोपी

क्राइम ब्रांच अफसर के अनुसार टीम को मुखबिर सटीक सूचना मिली कि थाना श्यामला हिल्स इलाके से चोरी गई जुपीटर कोतवाली थाना इलाके में स्थित यूनानीशफाखाना के पास खड़ी है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दो पहिया वाहन को देखा और आसपास घात लगाकर उस पर नजर रखी। करीब तीन-चार घंटे बाद में एक युवक वाहन उठाने आया जिसे पहले से घात लगाकर बैटी टीम ने घेरबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुरेश शर्मा पिता रामअभिलाष शर्मा (37) निवासी कैंची छोला के रुप में हुई। पहले तो आरोपी उस गाड़ी को अपना बताता रहा, लेकिन व्हीडीपी पोर्टल पर चैक करने पर वह गाड़ी रोहिणी ताम्रकार के नाम पर रजिस्टर होना पाई गई। इसके बाद आरोपी सुरेश ने बताया कि यह गाड़ी उसने दो दिन पहले ही बोट क्लब रोड़ से चोरी कर उसे कोतवाली इलाके के यूनानीशफा खाना में लाकर छुपा दिया था, और अब पुलिस की नजरो से बचकर उसे ले जाने के लिये आया था। आरोपी एसी सर्विस रिपेयर का काम करता है, पुलिस उसका अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर आगे की कार्यवाही के लिये थाना श्यामला हिल्स पुलिस को सौंप दिया है।



Subscribe to our Newsletter