निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

Jul 21, 2025

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया

 भोपाल। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के समीप वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का स्वयं भी संकल्प लिया तथा उपस्थितजन को भी संकल्प दिलाया।

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रविवार को ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के समीप आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हमीदिया कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन, मॉडल स्कूल एवं विद्या भारती स्कूल के विद्यार्थियों के साथ   पौधरोपण किया। इस अवसर पर सूर्यवंशी ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमें सजग होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। सूर्यवंशी ने सबको मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण का आव्हान किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प स्वयं भी लिया और उपस्थितजन को भी संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अशोक चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, आनन्द शरण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं विद्यार्थी आदि मौजूद थे।    


Subscribe to our Newsletter