भेदभाव के खिलाफ मणिपुर में कुकी-जो ने निकाली ताबूत रैली

इंफाल । कुकी-जो समुदाय द्वारा कई स्थानों पर अहिंसक प्रदेशों की श्रृंखला को संचालित किया जा रहा है। चूरा चांदपुर में ताबूत रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में जनजाति के लोग शामिल हुए। यह प्रदर्शन पूर्णता शांतिपूर्ण था। जनजाति संगठनों का आरोप है कि राज्य सरकार और जांच एजेंसियां एक समान बर्ताव नहीं कर रही हैं।

कुकी समुदाय के ऊपर भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। कुकी समुदाय के ऊपर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 7 जनजाति लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उसके बाद से गिरफ्तारियां का विरोध किया जा रहा है। गिरफ्तारियां के विरोध में न्याय लिखे पुतले को एक सदी पुराने एंग्लो- कुकी युद्ध की याद में बने गेट पर लटका कर कुकी समुदाय ने अपना विरोध जताया है। मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार द्वारा एक जाति विशेष के ऊपर विशेष कृपा और एक जाति विशेष का उत्पीड़न किए जाने के कारण, एक बार फिर मणिपुर घाटी अशांत हो रही है। 





Subscribe to our Newsletter