सोशल साइट्स से विवाद पहुंचा सड़क पर, गांधीनगर के पूर्व अध्यक्ष पर हमला, केस दर्ज

Oct 14, 2024

इन्दौर  संस्था सद्स्यों का वाट्सएप जैसी सोशल साइट्स पर चल रहा विवाद अब सड़क पर उतर आमने सामने आ मारपीट का रूप ले थाने तक पहुंच गया है। मामला विवादित गांधीनगर गृह निर्माण सहकारी संस्था का है जहां के पूर्व अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान पर चार लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों गिरफ्तार कर लिया है।

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार चौहान सुबह पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। रास्ते में आरोपित अनिल चौधरी, विमलकांत तिवारी, आयुष्मान तिवारी और इंदरसिंह कुशवाह ने रोका और संस्था संबंधित बैठक को लेकर विवाद करने लगे इस दौरान आरोपितों ने विक्रम को पीटना भी शुरू करते आरोपित अनिल चौधरी ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि संस्था में गड़बड़ियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसकी जांच कलेक्टोरेट और पुलिस के पास भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।


Subscribe to our Newsletter