एक पारी के बल पर ही पहचान नहीं बना सकते कोंस्टास : कैरी

सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने कहा है कि युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को ये नहीं समझना चाहिये कि केवल एक पारी के बल पर ही वह भविष्य के मैचों के लिए अपनी पहचान नहीं बना सकते। कैरी ने कहा कि कोंस्टास को लगातार रन बनाने होंगे। कोंस्टास ने अपने पदार्पण मैच में ही तेजी से खेलते हुए अर्धशतक लगाया था जिसके बाद से ही वह बेहद खुश हैं।  उससे वह मंत्रमुग्ध थे, लेकिन उन्हें लगता है कि यह पारी भविष्य के मैचों के लिए उनकी पहचान नहीं बनेगी। 

कोंस्टास ने एमसीजी में 65 गेंद पर 60 रन की आकर्षक पारी खेली और इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के गेंदों को भी अच्छे से खेला। 

कोंस्टास को पहले तीन मैच में असफल रहने वाले नाथन मैकस्वीनी की जगह टीम में लिया गया और उन्होंने आते ही आक्रामक रुख अपनाया पर कैरी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज हर मैच में इतना आक्रामक प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा, ‘वह जो ऊर्जा लेकर आए, वह कुछ अलग थी। शायद इतने अंतर की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने क्रिकेट की एक ऐसी शैली को अपनाया जो शायद भारत के लिए भी नई थी। कैरी ने कहा, ‘हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि वह आगे कैसे खेलते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह हर टेस्ट मैच के लिए उनकी पहचान बन जाएगी। लेकिन शुरू में कुछ आक्रामकता अपनाना अच्छा है जिसकी हमें कमी खल रही थी। उन्होंने कहा कि पहले तीन टेस्ट मैचों में मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने मुश्किल हालातों में अच्छा काम किया था हालांकि मैकस्वीनी बड़े स्कोर नहीं बना पाये। 


Subscribe to our Newsletter