कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा का आज चिंतरंगी में हुआ समापन

Sep 20, 2023

कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ का आज गणेश चतुर्थी से श्री गणेश

- पहले दिन ही प्रदेश की आक्रोशित जनता में यात्रा को लेकर भारी उत्साह

- प्रदेश भर में शिवराज राज सरकार के खि़लाफ़ जनता में भारी आक्रोश

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर आज 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी के दिन से कांग्रेस की प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा को 7 मार्गों में विभाजित किया गया है। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को रूट नं. 1, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव को रूट नं. 2, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को रूट नं. 3, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया को रूट नं. 4, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को रूट नं. 5, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रूट नं. 6 और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को रूट नं. 7 का प्रभारी बनाया गया है।

‘जन आक्रोश यात्रा’ आज अपने निर्धारित मार्गों के अनुसार श्योपुर, जबेरा, चितरंगी, सिमरिया, हरदा, खरगोन, मंदसौर से प्रारंभ हुई।

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने श्योपुर के गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की एवं जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। हरदा में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सुरेश पचौरी व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने ओम पटेल, आर के दोगने, रामू टेकाम, अवधेश सिसोदिया, अवनि बंसल सहित कांग्रेस नेताओ के साथ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया किया। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ के पूर्व रीवा के किला प्रांगण में भगवान महामृत्युंजय का अभिषेक किया एवं भगवान गणेश जी का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी, सी.पी. मित्तल ने दमोह में भगवान जागेश्वरनाथ धाम में पूजन-अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा. मंदसौर अध्यक्ष नव कृष्णा पाटिल. विधायक दिलीप गुर्जर, विधायक कुणाल चौधरी महेश परमार, अर्चना जायसवाल, प्रकाश रातडिया, वीरेंद्र सोलंकी, के साथ मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया।

  खरगोन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सुश्री विजयलक्ष्मी साधौ एवं उमंग सिंघार, विधायक रवि जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक मुकेश पटेल पूर्व विधायक परसराम डंडीर ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चन कर यात्रा की शुरूआत की।            

पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने आज चितरंगी स्थित हनुमान जी के मंदिर में पूर्जा अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व सांसद मानिक सिंह, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला अध्यक्ष सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुसोनम सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली आदि उपस्थित रहीं।

  यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समूचे मध्यप्रदेश में चारों ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट चल है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, ‘शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ’। आज मध्यप्रदेश के कोने-कोने से कानों में जन आक्रोश का स्वर सुनाई दे रहा है। प्रदेश की जनता की इसी आवाज़ को सुनकर कांग्रेस पार्टी ‘‘जनाक्रोश यात्रा’’ का आगाज़ कर रही है। प्रदेश भर में जहाँ शिवराज राज के खि़लाफ़ जनता में आक्रोश है तो दूसरी ओर कांग्रेस व कमलनाथ द्वारा 27 लाख किसानों का कर्ज माफ़, 87 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल 100 रूपये से कम, माफ़ियाओं पर वार, मिलावटखोरों पर प्रहार जैसे क्रांतिकारी निर्णय से आम जनता में जोश है। कांग्रेस व कमलनाथ द्वारा 500 रूपये में गैस का सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ़, 200 यूनिट तक हाफ़, महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह का इंसाफ, किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मोटर की बिजली मुफ़्त, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय, किसानों का कर्ज माफ़ करने जैसे दिए गए वचनों पर आज प्रदेश की जनता में कांग्रेस व कमलनाथ के लिए जोश है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को आशीर्वाद चाहिए और जनता में आक्रोश है। इन्हें किस बात का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें प्रदेश को चार लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डुबाने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें प्रत्येक नागरिक के ऊपर 53 हजार रूपये का कर्ज लादने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें पटवारी भर्ती घोटाले का जन आशीर्वाद चाहिए, आज प्रदेश का किसान देश में सबसे ज्यादा कर्जदार है, क्या इन्हें इस बात का जन आशीर्वाद चाहिए! एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं की महिलाओं के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन इनको बहना का प्यार चाहिए। क्या इन्हें हर काम के लिए 50 प्रतिशत कमीशन लेने का जन आशीर्वाद चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही प्रथम दिन की जन आक्रोश यात्रा में जनता का भारी समर्थन मिला है। जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है और प्रदेश भर की जनता ने भाजपा सरकार हो हटाने का पूरा मन बना लिया है। कांग्रेसजनों और यात्रा के मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा बनाये प्रभारियों का भी पूरा सहयोग यात्रा के दौरान मिल रहा है। यात्रा लगातार 15 दिन से अधिक चलेगी।

- 15 दिन चली यात्रा में मिला आदिवासी भाईयों सहित भारी जन समर्थन

यात्रा के दौरान आदिवासी वर्ग को उनके अधिकारों के लिए किया जागरूक, कांग्रेस की जनहितेषी नीतियों बताया और भाजपा की वादाखिलाफी को किया उजागर: डॉ. एस.पी.एस. तिवारी

भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एसपीएस तिवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के संयोजन तथा जुन्नारदेव विधानसभा के विधायक सुनील उईक के समन्वय, यात्रा के संयोजक एड. आसिफ इकबाल के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर को कमलनाथ द्वारा हरी झंडी दिखाकर छिंदवाड़ा से प्रारंभ हुई कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा का आज 19 सितम्बर को सतना के चित्रकूट में मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया की उपस्थिति में समापन हुआ।  

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 15 दिन चली यह यात्रा सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सीधी, सिंगरौली, रीवा, और सतना सहित 15 जिलों की 36 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान प्रदेश स्तरीय एवं स्थानीय कई वरिष्ठ नेता शामिल हुये।

यात्रा के आयोजन एवं मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एसपीएस तिवारी ने कहा कि एक रथ के रूप में निकाली गई यात्रा के दौरान आदिवासी वर्ग और जनता का भारी जनसमर्थन मिला। यात्रा में कांग्रेस के प्रति लोगों का काफी उत्साह और भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। यात्रा में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री हमेशा शामिल रहे और यात्रा जहां भी पहुंची वहां बड़ा समूह एकत्र हुआ और जगह-जगह जनसभाएं आयोजित कर 15 महीने की कमलनाथ की सरकार के कार्यों, आगामी चुनाव के लिए उनके द्वारा दिये गये वचनों के लिए लोगों को जागृत किया गया, वन क्षेत्र के निवासियों के हित में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों से आदिवासी वर्ग के लोगों को उनके हितों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं 18 साल की शिवराज सरकार में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार, महिला अत्याचर, दलित एवं आदिवासी वर्ग पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर आदिवासी वर्ग के बीच भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी को उजागर किया गया।  

यात्रा में अभा कांग्रेस के सचिव संजय कपूर, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, कमलेश्वर पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, महापौर विक्रम अहाके, विभिन्न क्षेत्रों के विधायकगण महापौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, सज्जन सिंह तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण आदि जगह-जगह पर उपस्थित रहे।



Subscribe to our Newsletter