मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बचे 88 उम्मीदवारों का किया ऐलान, दूसरी सूची में सिर्फ दिग्विजय पचोरी की चली

Oct 20, 2023


- तीन टिकट बदले,आयातितों पर लगाया दांव

भोपाल की चारों बची विधानसभा सीटों पर दिग्विजय के समर्थकों को बनाया उम्मीदवार

भोपाल ।मध्यप्रदेश में अगली 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुुरुवार देर रात कांग्रेस ने बची 88 सीटों पर उम्मीदवारों का नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की सूची पहले घोषित कर दी थी। पहली सूची में घोषित किए गए तीन उम्मीदवारों को बदला है और भाजपा से आए तीन कद्दावर नेताओं पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की दूसरी सूची में  दिग्विजय एवं पचोरी की चली है। उनके सिफारिशी सभी उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इस तरह से कांग्रेस ने 230 में से 229 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। बैतूल की आमला सीट को होल्ड पर रखा गया है। जबकि भाजपा की बची 96 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है।

हम बता दें कांग्रेस ने पहली सूची में घोषित तीन उम्मीदवारों को बदल दिया है-उनमें दतिया में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति को दोबारा टिकट दिया गया है। इसी तरह से  इंदौर में तीन नंबर से पिंटू जोशी, इंदौर में पांच नंबर से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। खास बात यह कि कांग्रेस ने सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 4 पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया हैं। ये हैं- निधि जैन, निर्मला सप्रे, रक्षा राजपूत, ज्योति पटेल।


कांग्रेस से आए नेताओं पर भरोसा जताया

इसी तरह से कांग्रेस ने भाजपा छोडक़र आए नेताओं पर भरोसा जताया है। इनमें कांग्रेस ने खातेगांव में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र एवं पूर्व मंत्रीे दीपक जोशी, बदनावर में भंवर सिंह शेखावत और होशंगाबाद में गिरिजाशंकर शर्मा को मैदान में उतारा गया है।


भोपाल में चारों दिग्विजयों को टिकट

कांग्रेस ने भोपाल की चारों बची विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट पर विधायक पीसी शर्मा, उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील, हुजूर में पूर्व प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा में दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। ये चारों उम्मीदवार दिग्विजय के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।


भोजपुर से राजकुमार को टिकट

निवास से कांग्रेस विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने अपनी सीट बदल ली है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निवास सीट पर कांग्रेस ने चैन सिंह वारखेड़ को प्रत्याशी बनाया। डॉ. अशोक मर्सकोले अनुसूचित जनताति के लिए आरक्षित मंडला सीट से चुनाव लड़ेंगे। निवास से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुरैना विधायक राकेश मवई का टिकट काट कर दिनेश गुर्जर को दिया। भोजपुर सीट पर पूर्व विधायक राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है.


बैतूल की आमला सीट को होल्ड किया

बैतूल जिले की आमला सीट पर कांग्रेस की दूसरी सूची में भी नाम घोषित नहीं किया है। यहां से कांग्रेस डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को प्रत्याशी बना सकती है। सरकार ने बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को दो दिन में याचिका पर सुनवाई करने को कहा है।


11 मौजूदा विधायकों के टिकट कांटे

कांग्रेस ने अपने मौजूदा 96 विधायकों में से 11 विधायकों के टिकट काटे हैं। दूसरी सूची में छह विधायकों के टिकट काटे हैं। इसमें मुरैना से विधायक राकेश मावई के अलावा सुमावली से अजब सिंह कुशवाह, सेंधवा से ग्यारसी लाल रावत, गोहद से मेवाराम जाटव बडऩगर से मुरली मोरवाल, और ब्यावरा से रामचंद्र दांगी शामिल हंै। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 69 विधायकों को टिकट दिए थे। सचिन बिरला समेत छह विधायकों के टिकट काटे थे। पहली सूची में एनपी प्रजापति का नाम काट दिया गया था, जिन्हें दूसरी सूची में गोटेगांव टिकट दिया गया है।  


इन सीटों पर रोचक होगा मुकाबला

कांग्रेस ने दूसरी सूची इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 से दीपक जोशी पिंटू को टिकट दिया है। इंदौर-3 वही सीट है, जहां से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश अभी विधायक हैं। जबकि कैलाश खुद इंदौर-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से कांग्रेस ने पिंटू जोशी को टिकट दिया है। पिंटू कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे हैं। उनके चचेरे भाई अश्विन जोशी यहां से टिकट पाने की दौड़ में थे।  इसी तरह कांग्रेस ने सत्यनारायण पटेल को दोबारा इंदौर-5 से उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा के महेंद्र हार्डिया विधायक हैं। ये दोनों नेता पहले भी चुनाव में आमने-सामने रह चुके हैं। पटेल इंदौर-5 और देपालपुर से विधायक रह चुके हैं।



Subscribe to our Newsletter