![](https://yugpradesh.com/images/posting/large/70ac58836d748bc4f4250935151b9dfc.jpg)
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री कामताशील जन युवा कल्याण समिति के साथ किया पौधरोपण
Sep 03, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के साथ ही वृक्षारोपण में सामुदायिक सहभागिता को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को स्मार्ट सिटी पार्क में सप्तपर्णी, कचनार और नीम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री कामताशील जन युवा कल्याण समिति के राजन त्रिपाठी, संदीप तोमर, मयंक जोशी, श्रीमती वंदना तिवारी के साथ भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विवेक तिवारी जिनका आज जन्मदिन था के अलावा डॉ. जीवन शर्मा एवं सुनील चौहान के साथ भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर, निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
श्री कामताशील जन युवा कल्याण समिति पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिवर्ष 21,000 पौधे नि:शुल्क वितरण व निरंतर पौधारोपण भी करती है और आमजन को नि:शुल्क ईलाज उपलब्ध कराती है।