असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही,संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला
Oct 24, 2023
इन्दौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से मिला औरत मांग करी की शहर के कई विधानसभा क्षैत्रो में असमाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार किया जा रहा है, ये असामाजिक तत्व कई अपराधो में लिप्त है,ऐसे में निष्पक्ष चुनाव नही हो सकते है,
निष्पक्ष चुनाव के लिए ऐसे सूचीबद्ध तत्वों पर कार्रवाई की जाए और सभी थाना प्रभारी, एसीपी को निर्देश दिए जाए की ऐसे तत्वों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करे,ताकि चुनाव निष्पक्ष हो सके,साथ ही शहर के कई बूथ संवेदनशील है, उन पर प्रत्याप्त सुरक्षा बल का इंतजाम पहले ही करके रखा जावे,प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से विधायक जीतू पटवारी,शहर कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल,राजेश चोकसे,विनय बाकलीवाल,प्रेम खडायता,अमन बजाज,देवेंद्र सिंह यादव,गिरधर नागर,संभागीय,प्रवक्ता अमित चौरसिया,विवेक खंडेलवाल,गिरीश जोशी,मुकेश यादव,साक्षी शुक्ला,रमीज खान,अनूप शुक्ला,सन्नी राजपाल,आफताब खान, नासिर खान,गिरीश चितले,उपस्थित थे।