उद्योग भवन की लिफ्ट बंद होने से नागरिक परेशान

Aug 19, 2025

जबलपुर, ।  कटंगा जिला उद्योग भवन की दोनों लिफ्ट खराब होने से अपने काम के लिए सच्चे लोगों को परेशानी हो रही है, उद्योग भवन की लिफ्ट चालू करने संभागायुक्त व कलेक्टर से मांग की गई हैं। कटंगा टी.व्ही. टॉवर के पास राज्य शासन द्वारा करोड़ों रूपये की लागत से निर्मित उद्योग भवन बदहाली का शिकार है। कुछ कर्मचारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यहां कि दोनों लिफ्ट पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी है। दिखावे के लिए यहां उद्योग भवन रखरखाव समिति बनाई गई है।

उद्योग भवन में अनेक शासकीय विभागों के कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जिसमें प्रथम तल पर एमपी इंडस्ट्रीज डैवलपमेंट कार्पोरेशन सेड मेप का क्षेत्रिय प्रशिक्षण केन्द्र स्मार्ट सिटी जबलपुर का इन्क्यूबेशन सेंटर, रेवा रेडिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र फर्म एण्ड सोसाईटी का संभागीय कार्यालय, वाष्पयंत्र निरिक्षक कार्यालय, संयुक्त संचालक परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय स्थापित है। उद्योग भवन में अनेक  अव्यवस्थाएं हैं, लिफ्ट के अभाव में यहां आने जाने वाले नागरिक एवं कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


Subscribe to our Newsletter