पेरिस ओलंपिक में शीर्ष पर पहुंचा चीन , फ्रांस दूसरे ओर जापान तीसरे स्थान पर पहुंचा

भारत 39 वें स्थान पर 

पेरिस । पेरिस ओलंपिक की पदक तालिक का बदलाव हुआ है। अब जापान को पीछे छोड़कर चीन नंबर एक पर पहुंच गया है जबकि मेजबान फ्रांस के स्थान ऊपर आकर तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं जापान तीसरे नंबर पर खिसक गया है। चीन ने पूल और शूटिंग रेंज में अपने अच्छे प्रदर्शन से शीर्ष स्थान हासिल किया है। उसने जिमनास्टिक में दो रजत पदक जीते। 

चीन के अब 9 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक हो गये हैं। इस प्रकार उसके कुल 19 पदक हो गये हैं। वहीं मेजबान फ्रांस ने महिलाओं की ट्रायथलॉन और रग्बी सेवन्स में पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। उसने तैराकी, घुड़सवारी और तलवारबाजी में 8 स्वर्ण सहित कुल 26 पदक जीते।

वहीं जापान 8 स्वर्ण , 3 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ ही कुल 15 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर फिसल गया है। , वहीं ऑस्ट्रेलिया 7 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। ब्रिटेन 17 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जिनमें से छह स्वर्ण पदक हैं। भारत ने अब तक दो कांस्य पदक जीते हैं और वह 39वें स्थान पर फिसल गया है।  

पदक तालिका 

1 चीन (9 स्वर्ण , 7 रजत और 3 कांस्य); कुल 19

2 फ्रांस (8 स्वर्ण , 10 रजत और 8 कांस्य); कुल 26

3 जापान ( 8 स्वर्ण , 3 रजत और 4 कांस्य); कुल 15

4 ऑस्ट्रेलिया (7 स्वर्ण , 6 रजत और 3 कांस्य); कुल 16

5 ग्रेट ब्रिटेन (6 स्वर्ण , 6 रजत और 5 कांस्य) ; कुल 17

39 भारत (0 स्वर्ण , 0 रजत और 2 कांस्य)। 


Subscribe to our Newsletter