ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत, केस दर्ज


नोएडा । यहां के सेक्टर 58 में एक ट्रैक्टर की टक्कर से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कृष्ण नंदन राम नाम के एक व्यक्ति ने अपने बेटे अजीत की हादसे में मौत के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अजीत को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शिकायत में बताया कि अजीत को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन फिर उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि कृष्ण नंदन राम के अनुसार उसके बेटे की गुरुवात रात करीब 10 बजे मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Subscribe to our Newsletter