मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण का सरकारी फैसला 24 घंटे के अंदर रद्द
Sep 22, 2023
मुंबई, । महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण का सरकारी फैसला 24 घंटे के अंदर रद्द कर दिया गया है. सरकार आपके द्वार अभियान के तहत मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को लागू करने का निर्णय सरकार ने बुधवार 20 सितंबर को लिया।
सरकार के इस फैसले को 24 घंटे के अंदर ही रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से ही इस फैसले को रद्द करने का आदेश दिया गया है. फैसले में कुछ बदलाव किये जाने थे और शुद्धि पत्र जारी किया जाना था लेकिन मुख्यमंत्री और बाल विकास मंत्री के गणेशोत्सव में व्यस्त होने के कारण फैसला रद्द कर दिया गया है. बताया गया है कि इस अभियान का नियंत्रण महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव करने वाले थे. महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त, जिले के कलेक्टर अभियान के प्रमुख थे।
अब इसमें बदलाव होने जा रहा है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ऐसा आदेश दिये जाने पर गुरुवार को सरकार का फैसला रद्द कर दिया गया. यह मुख्यमंत्री का विशेष अभियान है, इसलिए किसी वरिष्ठ अधिकारी को अभियान का प्रमुख बनाना उचित होगा। क्योंकि कलेक्टर और अन्य विभाग प्रमुखों को ऐसे निर्देश देने में सहूलियत होगी। इसके बिना अभियान को गति नहीं मिलेगी. चूंकि यह बदलाव किया जाना है, इसलिए सरकार का फैसला रद्द कर दिया गया है.