पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आया बदलाव

Feb 15, 2024

 नई दिल्‍ली । घरेलू बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव आया है। दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच ही बाजार में तेल की कीमतें भी प्रभावित हुई हैं। दुनिया भर के बाजारों में भी कच्‍चे तेल की कीमतों में करीब 1 डॉलर की कमी आई है। आज उत्तरप्रदेश के कई शहरों में तेल महंगा हुआ, जबकि बिहार में कीमतें गिरी हैं। 

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में आज पेट्रोल की कीमतें 42 पैसे बढ़कर 97.00 रुपये प्रति लीटर हो गयी हैं। यहां डीजल भी 39 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर पहुंच गया। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे नीचे आकर 96.47 रुपये लीटर जबकि डीजल 10 पैसे टूटकर 89.66 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमतें 56 पैसे कम हुई हैं। यह 107.24 रुपये लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 52 पैसे गिरावट के साथ 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है। .

वहीं दुनिया भर के बाजारों में कच्‍चा तेल सस्ता हुआ है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें एक डॉलर नीचे आकर 81.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी हैं। वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई के दाम भी आज गिरावट के साथ 76.43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गये हैं। 

चारों की महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। 


Subscribe to our Newsletter