देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव

Jan 29, 2024

- वै‎श्विक बाजार में क्रूड की कीमत 84 डॉलर के पार 

नई दिल्‍ली । कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद यूपी-बिहार में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ‎गिरावट देखी जा रही है। वै‎श्विक बाजार में क्रूड 84 डॉलर के भाव को भी पार कर गया है। इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। आज यूपी और बिहार के कई शहरों में तेल सस्‍ता हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 17 पैसे सस्‍ता होकर 96.59 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 17 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल सस्‍ता हुआ और 11 पैसे गिरकर 107.48 रुपये लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 10 पैसे गिरकर 94.26 रुपये लीटर हो गया है।

हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 29 पैसे महंगा हुआ और 97.10 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये लीटर हो गया है। वै‎श्विक बाजार में सोमवार को कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी जारी है।

ब्रेंट क्रूड का भाव 84.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव उछाल के साथ 78.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है।


Subscribe to our Newsletter