पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव

Mar 19, 2024

- ब्रेंट क्रूड 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 86.87 डॉलर प्रति बैरल 

नई दिल्ली । पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। वै‎श्विक बाजार में मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 82.67 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 86.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

नोएडा में पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर ‎मिल रहा है।



Subscribe to our Newsletter