सीमेंट कंपनी का मुनाफा 68 प्रतिशत बढ़ा

Oct 20, 2023

नई दिल्ली । सीमेंट बनाने वाली कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने प‎रिणाम जारी कर दिए हैं। बीएसई फाइलिंग में आदित्य बिड़ला अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बताया कि कंपनी का दूसरी तिमाही में समेकित नेट मुनाफा 68.75 प्रतिशत बढ़कर 1,280.38 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 758.7 करोड़ रुपये था।

क्रमिक रूप से नेट प्रॉफिट 24.24 प्रतिशत कम हुआ। बता दें कि वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफा 1,690.22 करोड़ रुपये था। ‎वित्त वर्ष 24 के लिए कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 16,012.13 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 13,892.69 करोड़ रुपये था। यह 15.25 फीसदी की बढ़ोतरी है।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, ऑपरेशन से रेवेन्यू 9.72 प्रतिशत कम था। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यह 17,737.1 करोड़ रुपये रहा था। अल्ट्राटेक की कुल आय 16,179.26 करोड़ रुपये रही, जो कि सालाना 14,038.95 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कुल इनकम 9.66 प्रतिशत कम रही। इससे पहले यह 17,910.83 करोड़ रुपये थी।


Subscribe to our Newsletter