बच्ची से शर्मनाक हरकत का मामला: पॉप ‎सिंगर को देना होगा 5 करोड़ जुर्माना

- 2015 में बच्ची से ‎किया था रेप, 16 साल जेल में भी रहा

लंदन । ब्रिटेन के फेमस पॉप स्‍टार गैरी ग्लिटर ने 12 साल की एक बच्‍ची के साथ घिनौना काम किया। अदालत ने 16 साल की सजा सुनाई लेकिन जब जेल से लौटा तो फ‍िर बच्‍चों की गंदी तस्‍वीरें देखने लगा। अदालत ने फ‍िर इसे जेल भेजा और अब बच्‍ची के साथ शर्मनाक हरकत करने के जुर्म में 508,000 पाउंड यानी लगभग 5.4 करोड रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, 80 साल के हो चुके गैरी ग्लिटर को दुनिया पॉल गैड के नाम से भी जानती है। 2015 में गैरी ग्लिटर को रेप केस में दोषी ठहराया गया था। उस पर 1975 और 1980 के बीच दो बच्‍च‍ियों के साथ बलात्‍कार करने का जुर्म साबित हुआ था। उससे 16 साल की सजा सुनाई गई। आधी सजा काटने के बाद पिछले साल फरवरी में उसे रिहा कर दिया गया लेकिन जब जेल से लौटा तो कथ‍ित तौर पर बच्चों की डाउनलोड की गई तस्‍वीरें देखने लगा। 6 हफ्ते बाद उसे फ‍िर जेल भेजा गया। इसके बाद रेप पीड़ि‍ता कोर्ट पहुंच गई और हर्जाना देने की मांग की। हाईकोर्ट ने अनोखा फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने कहा ‎कि पीड़ि‍ता 508,800 पाउंड जुर्माने की हकदार है, क्‍योंक‍ि वह दशकों से काम करने में असमर्थ है। उसे सामाज‍िक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। पॉल गैड को यह पैसा सीधे पीड़ि‍ता को देना होगा। इसमें 381,000 पाउंड उसकी कमाई के रूप में होगा, जो घटना की वजह से वो नहीं कमा पाई। 7,800 पाउंड उसके इलाज के ल‍िए दिया जाएगा। इसमें ब्‍याज जोड़कर दिया जाए या नहीं, इस पर फैसला बाद में होगा। जज के मुताबिक, मामला तब का है, जब पॉल गैड एक म्‍यूज‍िक इवेंट में प्रस्‍तुत‍ि देने गए थे। उन्‍होंने बच्‍ची और उसकी मां को देखा, फ‍िर दोनों को मंच के पीछे मिलने के ल‍िए बुलाया। फ‍िर दोनों को शैंपेन पिलाई और 12 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद बच्‍ची की हालत खराब हो गई। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। मानस‍िक आघात इतना गहरा था क‍ि बच्‍ची ने 13 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया। अपनी पहचान बदल ली। आज भी उसे नींद नहीं आती। बुरे सपने आते हैं। फ्लैशबैक और यादें सताती हैं। जैसे ही वह उन पलों को याद करती है, डिप्रेशन में चली जाती है। डर में उसने अपने दांत इस हद तक पीस ल‍िए हैं क‍ि वे टूट गए हैं। वह बेहद डरी हुई है। 



Subscribe to our Newsletter