प्रतिबंधित पर्यटन क्षेत्र में जाने वाले तीन युवकों पर केस दर्ज
Jun 24, 2025
इन्दौर कलेक्टर इन्दौर आशीष सिंह ने वर्षा काल में संभावित दुर्घटनाओं की आशंका से उन्हें रोकने के मद्देनजर इन्दौर के आसपास के वर्षाकाल में दुर्घटना संभावित पिकनिक स्पाटों पर जाने हेतु प्रतिबन्ध लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे पुलिस ने इसका उल्लंघन करने वाले तीन युवकों पर प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आकाश कौशल निवासी चूनाभट्टी ग्राम दूधिया जिला इंदौर, संदीप सिंह मालवी निवासी पहाड़ी टेकरी ग्राम बिचौली मर्दाना व ओमप्रकाश उर्फ उमेश पुत्र प्रहलाद भाभर निवासी ग्राम बेरछा तिंछा फाल पर्यटन स्थल पर गए थे और वहां रेलिंग के नीचे प्रतिबंधित क्षेत्र में उतर गए थे। जिसे निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने उन्हें देखा और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।