बुजुर्ग पर स्प्रे करने वाले 3 युवकों पर केस दर्ज
Sep 25, 2024
झांसी । यहां एक साइकिल सवार बुजुर्ग अभद्रता कर उनके चेहरे पर स्नो झाग स्प्रे डालने और रील बनाकर वायरल करने वाले 3 युवकों पर यहां के थाने में केस दर्ज किया गया है। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बुजुर्ग और पीड़ित परिजन इन युवकों की तलाश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बनाने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुजर्ग ने थाने में शिकायती पत्र देकर कहा कि एक शाम साइकल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे।
चौराहे के पास आए बाइक सवार 3 युवकों ने उसके चेहरे पर स्नो झाग से स्प्रे कर दिया। इससे उसकी आंखों में जलन होने लगी। उलाहना देने पर लड़कों ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा भी दिया। फिर युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वृद्ध ने घर पहुंच अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी और युवकों की तलाश शुरू की। उनकी शिकायत के अनुसार उन्हें पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला एक गांव के विनय व पाली पहाड़ी गांव का रितेश व आर्यन डेली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद विनय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पिछले कई दिनों से चर्चा में है। अब विनय की गिरफ्तारी के बाद लोग दोनों वीडियो को जोड़कर वायरल कर रहे हैं।