कप्तानी से मेरी बल्लेबाजी शैली में कोई बदलाव आएगा: सूर्यकुमार
Jul 27, 2024
भारत-श्रीलंका का टी20 मैच आज पल्लेकेले में
पल्लेकेले,। भारत के टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दावा किया है कि टीम दिग्गज तिकड़ी के जाने के बाद भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उसी प्रदर्शन करना जारी रखेगी जैसे पहले करती आई है। भारत ने पिछले महीने बारबाडोस में टी20 खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जड़ेजा की स्टार तिकड़ी ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने की तैयारी में है।
सूर्यकुमार ने कहा कि टीम इसी तरह काम करती रहेगी। वही ट्रेन चलती रहेगी। केवल इंजन बदल गया है। बोगियां वही हैं। अब दस साल हो गए हैं जब से हम एक साथ काम कर रहे हैं, हालांकि वह 2018 में एक अलग फ्रेंचाइजी में चला गए लेकिन हम संपर्क में रहते थे और बात करते थे, भले ही हम अलग-अलग टीमों में थे। नए कोच गंभीर के साथ अपने रिश्ते पर सूर्यकुमार ने कहा कि हमारा रिश्ता खास है। हमने आने वाले तीन टी20 के बारे में बात की है, लेकिन ज्यादा विस्तार से नहीं। हम एक-दूसरे की बॉडी लैंग्वेज पढ़ सकते हैं। वह कुछ ऐसे हैं जो चीजें समझते है, भले ही मैं उन्हें शब्दों में न बताऊं। एक कप्तान और एक कोच के बीच एक विशेष बंधन होता है।
सूर्यकुमार भारतीय टीम के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के साथ भी रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल चुके हैं। उन्होंने रोहित को लेकर कहा कि उन्होंने रोहत से जो सीखा है वह सिर्फ एक कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि मैदान में और बाहर हमेशा एक लीडर होना है। दोनों के बीच एक बड़ा अंतर है। नेता अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा होता है और उन्हें मार्गदर्शन देता है कि कैसे टी20 गेम खेलें, कैसे गेम जीतें। मैंने यही उनसे सीखा है।
सूर्यकुमार ने कहा कप्तानी से मेरी बल्लेबाजी शैली में कोई बदलाव आएगा। दबाव होगा, लेकिन दबाव हमेशा रहेगा। खेलने में कोई मज़ा नहीं है। मैं वैसे ही खेलूंगा जैसे अब तक खेलता आया हूं। कुछ भी नहीं बदलेगा। वास्तव में यह मेरे लिए बेहतर है, क्योंकि मैं टीम को खुलकर बता सकता हूं कि हमें टी20 में किस ब्रांड का क्रिकेट खेलना है। उन्होंने कहा कि मैं इसका अधिक आनंद लूंगा और संभवत: दूसरों पर दबाव डाल सकता हूं और अपने खेल का आनंद उठा सकता हूं। भारत तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच आज यानी शनिवार को पल्लेकेले में खेलेगा।
श्रीलंका श्रृंखला के लिए टी20 टीम इस प्रकार है। सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), खलील अहमद और मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।