कैंसर ने ली एक और जान, 23 की उम्र में मशहूर सिंगर का निधन

लंदन,। मशहूर सिंगर जेह्युन उर्फ शिम जेह्युन का 23 साल की उम्र में निधन हुआ है। जेह्यु लंबे समय से ल्यूकेमिया नाम के कैंसर से जूझ रहे थे हालांकि सिंगर की इस बीमारी का किसी को पता नहीं था। उनके निधन की जानकारी उनके दोस्त बैंडमेट होजुन ने दी। इसके बाद से उनके फैंस और करीबी दोस्त उनकी फोटो शेयर कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि इतनी छोटी उम्र में जेह्युन दुनिया छोड़कर चले जाएंगे।

जेह्युन के करीबी दोस्त होजुन ने कहा कि मैंने बहुत देर बाद ये खबर सुनी। मुझे पछतावा है कि आपकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाया। कभी-कभी सोचता हूं कि मैं कुछ ठीक कर पाता। आपके जाने से काफी दुखी हूं। पिछले पांच साल में आपने मेरे लिए जो भी किया उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया। जेह्युन साल 2020 में पॉप ग्रुप शामिल हुए थे। इसमें वे पांच सदस्यों में से एक थे। 


Subscribe to our Newsletter